हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्केल स्टेनोग्र्राफर (पोस्ट कोड 773) की के स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित किया है। आयोग छह पदों को भरने के लिए प्रक्रिया अमल में ला रहा है। यह जानकारी आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने दी है। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2020 को किया गया था। स्किल टेस्ट के लिए 126 का चयन किया गया। स्किल टेस्ट 28 व 29 जून 2021 को हुआ। इसमें 78 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जबकि अन्य अनुपस्थित रहे। स्किल टेस्ट में 20 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। नियमानुसार 16 अभ्यर्थियों को आगामी चरण के लिए नियुक्त किया गया है।

उत्तीर्ण उम्मीदवार
773000263, 773000869, 773001119, 773001288, 773001303, 773001321,773001490, 773001537, 773001843, 773002007, 773002077, 773002089, 773002142, 773002227, 773002345, 773002350
क्लर्क के टाइपिंग टेस्ट में उतीर्ण
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क पोस्ट कोड-803 के टाइपिंग टेस्ट का परिणाम घोषित किया है। आयोग ने एक पद को भरने के लिएर आवेदन आमंत्रित किए थे। यह जानकारी आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने दी है। उन्होंने बताया लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 11 उम्मीदवारों को आगामी प्रक्रिया के लिए बुलाया गया था। टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 30 जून, 2020 को किया गया। इसमें नौ उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे। नौ में से आठ अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण किया है। टाइपिंग टेस्ट पास कर चुके आठ उम्मीदवारों में से
नियमानुसार पांच को आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है। उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर 803000324, 803001338, 803001618, 803002118, 803002240 को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
स्टोर कीपर पोस्ट कोड-872 का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टोर कीपर पोस्ट कोड-872 का फाइनल परिणाम घोषित किया है। आयोग ने सात पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। यह जानकारी आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने दी है। उन्होंने बताया कि सात पदों के लिए आयोग को 20803 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 13588 ही सही पाए गए।
लिखित परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2021 को किया गया। इसमें 6078 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 7510 अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा की मैरिट के आधार पर आगामी प्रक्रिया के लिए 26 उम्मीदवारों का चयन किया गया। निर्धारित सभी चरण पूरा करने के उपरांत सात को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची : रोल नंबर 872000879, 872002554, 872002807, 872004861, 872010294, 872011443, 872012875 को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।