Spread the love

शिमला। शिमला में आगजनी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। आए दिन आगजनी होने से भारी नुकसान हो रहा है। ताजा मामले में मशोबरा के बलदेया में एक निजी होटल में आग लगने का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति धुंए से बेहोश हो गया और उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

वहीं, दूसरी घटना में एक चौपाल के सिविल सप्लाई की दुकान में आग लग जाने का मामला सामने आया है। यहां रविवार सुबह लगी आग में चीनी की दुकान का नुकसान हुआ है जबकि कोई जानी नुकसान नहीं है। ये दुकान ग्राम पंचायत ननहार में खाद्य आपूर्ति विभाग की उचित मूल्य की दुकान बताई जा रही है। अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने मामले की पुस्टि की है।

जानकारी के अनुसार, देर रात बल्देया में सिमरन भोजनालय में आग लग गयी सूचना मिलने पर छोटा शिमला से फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में भोजनालय के अंदर सो रहा दिल्लू राम पुत्र गोरिया राम गांव तो तगैणी डाकखाना बल्देया उम्र 45 साल झुलस गया था जिसे भोजनालय के कर्मचारियों ने अंदर से बाहर निकाल कर इलाज के लिए पीएचसी मशोबरा ले गए। आगजनी से 3 बेड गीजर 4 कुर्सियां टेबल अलमारी दरवाजे खिड़कियां तथा कपबोर्ड जलने का नुक़सान हुआ है जिसका आंकलन अग्निशमन विभाग ने करीब 100000 का आंका है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *