Spread the love

रामपुर। हिमाचल प्रदेश के एबीवीपी नेता कौल नेगी को हिमकोफेड का अध्यक्ष बनाने के जयराम सरकार के फैसले के खिलाफ रामपुर में भाजपा में बगावत हो गई है। रविवार को पूर्व मंत्री सिंघी राम, पूर्व विस प्रत्याशी बृज लाल और प्रेम सिंह दरैक समेत करीब 100 भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने का निर्णय ले लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे़ छात्र नेता कौल नेगी को स्टेट कोऑपरेटिव फेडरेशन यानी हिमकोफेड का अध्यक्ष नियुक्त करने पर भाजपा मंडल रामपुर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता विभिन्न पदों से इस्तीफा देने को तैयार हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि कौल नेगी को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटे से यह नियुक्ति दी गई है।पूर्व मंत्री सिंघी राम, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजलाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह दरैक, एपीएससी के निदेशक केवल राम बुशहरी, मंडल उपाध्यक्ष रोशन डोगरा, पंचायती राज प्रकोष्ठ नंदलाल, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोहन लाल, महिला मोर्चा महामंत्री गुडी देवी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष बाबू राम, बीरबल, दीवान सिंह, मंगलदास, विकास लांबा, प्रेम जोशी प्रकाश आजाद, केसरी दत्त, दीप कुमार सहित 100 के करीब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति के खिलाफ सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।हालांकि, देर रात तक इस्तीफे मंडल अध्यक्ष के पास नहीं पहुंचे थे। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर बूथ स्तर, पन्ना प्रमुख और अन्य संगठन कार्यकर्ताओं ने भी जल्द इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।इसके तहत रामपुर में रविवार को वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल के उपाध्यक्ष सितेंद्र सिंह मिल्लर, युवा मोर्चा रामपुर मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास राठी और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रामपुर अध्यक्ष देवी सिंह बुशैहरी विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार ने किन्नौर के निवासी कौल नेगी को रामपुर कोटे से अध्यक्ष की कमान सौंपने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। सभी कार्यकर्ता जल्द ही सामूहिक इस्तीफा देने से पीछे नहीं हटेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *