शिमला।। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 26 स्कूल प्रवक्ताओं को नियमित कर दिया है। दो साल के अनुबंध का सेवाकाल पूरा होने पर सोमवार को इन्हें नियमित करने के आदेश जारी किए गए हैं।इन्हें इसी सत्र से तय लाभ भी मिलेगा।वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने 26 प्रवक्ताओं को नियमित करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का आभार जताया है।इसके अलावा हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री मामराज पुंडीर ने 26 प्रवक्ताओं को इसी सत्र से लाभ देने के लिए सरकार का धन्यवाद किया है।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना


वहीं, इन प्रवक्ताओं को नियमित करने के बाद अन्य कर्मचारी भी उन्हें नियमित करने की मांग उठा रहे हैं। जबकि, पुलिस कर्मचारी पिछले काफी समय से उनके अनुबंध कार्यकाल को कम करने की मांग कर रहे हैं।बता दें कि हाल ही में हिमाचल सरकार ने टीजीटी कर्मचारियों को भी एक तोहफा दिया था। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के द्वारा तय प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकार ने 1255 टीजीटी शिक्षकों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए थे।इस बारे में अधिसूचना भी कर दी गई है।ये शिक्षक 2 साल के अनुबंध सेवा काल की अवधि पूरी कर चुके थे। अब वे नियमित शिक्षकों को मिलने वाले लाभ के हकदार होंगे।