1 फरवरी से कई बदलाव होने वाले हैं अगर आप भी बैंक ग्राहक हैं तो आपके लिए इन बदलाव के बारे में जानना जरूरी है। चेक पेमेंट, एटीएम, गैस सिलेंडर समेत कई बड़े चेंज होने जा रहे हैं। जिसका सीधा असर आप की जेब पर पड़ेगा। आइए आपको डिटेल में बताते हैं किन किन नियमों में बदलाव हो रहा है। पंजाब नेशनल बैंक 1 फरवरी से एटीएम से पैसे निकालने का नियम बदलने जा रहा है। बैंक ने देश भर में हो रहे एटीएम फ्रॉड को रोकने के लिए कुछ खास नियम बनाए हैं। 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर टीएमबी एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।
बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए कल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंक 1 फरवरी से चेक क्लियरेंस से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रहा है। 1 तारीख से चेक पेमेंट के लिए कन्फर्मेशन जरूरी होगा। बिना कन्फर्मेशन के चेक को वापस कर दिया जाएगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वाले ग्राहकों को एक तारीख से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना महंगा हो सकता है। एसबीआई ने बताया कि आइएमपीएस ट्रांजैक्शन में 2 से 5 लाख का जोड़ दिया जाएगा। जिसके लिए आपको ट्रांजैक्शन के लिए ₹20 प्लस जीएसटी लगेगा। इसके अलावा सरकारी तेल कंपनी, गैस सिलेंडर के रेट की समीक्षा करेंगे तो गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 1 फरवरी में बदलाव हो जाएगा।
1 फरवरी को सभी शहरों के गैस सिलेंडर के लेटेस्ट जारी किए जाएंगे 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट पेश करेगी। इस बार के बजट में कई खास बदलाव हो सकते हैं।