Spread the love

शिमला                 01 मई, 2020

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने फिल्म और टेलीविजन निर्माता गिल्ड के सीईओ कुलमीत मक्कड़ के निधन पर दुख व्यक्त किया है, जिनका आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से धर्मशाला में निधन हो गया। वह कोविद-19 महामारी के कारण लाॅकडाउन के बाद से धर्मशाला में मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने मनोरंजन उद्योग में किए गए मक्कड़ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्य युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होंगे।

जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सारेगमा, और रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ बिग म्यूजिक एंड होम एंटरटेनमेंट के संस्थापक सीईओ के रूप में, मक्कड़ ने मनोरंजन उद्योग में तीन दशक से अधिक समय व्यतीत किया है। 2010 में गिल्ड के सीईओ के रूप में पद संभालने से पहले वह श्रेया एंटरटेनमेंट में अध्यक्ष और सीईओ भी थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *