Spread the love

शिमला,27 फरवरी 2020.

मंडी जिला के जोगिंदर नगर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.राकेश धरवाल, कुल्लू जिला के आनी ब्लॉक का चंद्रकेश,बिलासपुर जिला के झड़ूता का ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंदेल, शिमला जिला के ठियोग ब्लॉक अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह,सिरमौर जिला के नाहन ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञान चंद और पावटा का ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा dkaxMk ftyk ds tloks ijkxiqj CykWd dk अध्यक्ष lqjsanz eudksfV;k को बनाया गया है।

राठौर ने आज इन्हें इनके नियुक्ति पत्र देते हुए उम्मीद जाहिर की कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का जो दायित्व उन्हें कांग्रेस आला कमान ने दिया है,ऐसा ही दायित्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को दिया गया है।

राठौर ने कहा कि उन्हें जल्द ही अपने ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित बूथ कमेटियों का गठन कर प्रदेश कार्यालय को इसके अनुमोदन को भेजनी होगी।उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों की मजबूती को पार्टी विशेष महत्व दे रही है,इसलिए इनमें ऐसे कार्यकर्ता को जोड़ा जाए जो पार्टी के कार्यक्रमों को पूरा समय दे सके।उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों के सदस्यों को प्रदेश स्तर पर पार्टी पशिक्षण भी देगी,जिसमें उन्हें उन के कार्यों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *