Spread the love

शिमला , 28, फरवरी 2020, भारत के अग्रणी कैरियर इंडिगो ने मास्टरकार्ड द्वारा पावर्ड अपने पहले टैवल क्रेडिट कार्ड चिंग के लान्च के लिए भारत के अग्रणी बैंक एचडीएफसी के साथ साझेदारी की है। दो वेरिएन्ट्स. 6 E रिवार्ड्स और 6 Eम् रिवार्ड्स XL में यह नया क्रेडिट कार्ड लान्च किया गया है। कई फायदों के साथ यात्रा का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा, साथ ही कार्डधारक यात्री अपनी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल यात्राओं पर बेजोड़ रिवार्ड्स का फायदा भी पा सकेंगे। हमारे उपभोक्ताओं की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सम्पूर्ण यात्रा समाधान चिंग का लान्च करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। पराग राव कंट्री हैड पेमेन्ट सोल्यूशन्स एण्ड मार्केटिंग एचडीएफसी बैंक ने कहा कि एक लोकप्रिय बैंक होने के नाते हम हर भारतीय को ऐसा उत्पाद उपलब्ध कराना चाहते हैं, जिसे इस्तेमाल करना आसान हो और जो उनकी ज़रूरतों के अनुसार अनुकूलित होकर उन्हें सबसे ज़्यादा लाभान्वित कर सके। यह कार्ड उपभोक्ताओं को केवल इंडिगो की उड़ानों पर बल्कि अन्य व्ययों जैसे शापिंग, डाइनिंग एवं ग्रासरी आदि पर भी पर रिवार्ड पाइन्ट्स देगा। इन पाइन्ट्स को इंडिगो की उड़ान की टिकटों एवं यात्रा के अन्य फायदों के लिए रीडीम किया जा सकता है। हमें विश्वास है कि हमारा कोब्राण्डेड क्रेडिट कार्ड हमारे उत्पादों की बढ़ते पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण एडिशन होगा जो यात्रियों को निश्चित रूप से रिवार्डिंग अनुभव प्रदान करेगा। हमें खुशी है कि हम इंडिगो एवं मास्टरकार्ड के साथ एक नई यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं, जो अपने,अपने क्षेत्रों में मार्केट लीडर हैं और उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। उपभोक्ता वेरिएन्ट के आधार पर एक्टिवेशन करने के बाद रु 1500 से रु 3000 के बीच का कॉम्प्लिमेंट्री एयर टिकट्स का लाभ उठा सकते हैं। इन क्रेडिट कार्ड्स के ज़रिए उपभोक्ता इंडिगो की टिकट खरीदने पर 6E रिवार्ड्स के फायदे पा सकते हैं। वे फीचर्ड पार्टनर्स के साथ डाइनिंग शापिंग ट्रांसपोर्ट मेडिकल व्यय पर अतिरिक्त 10.15 फीसदी 6E रिवार्ड्स भी पा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता कई अन्य फायदों जैसे प्रायोरिटी चैकइन ,चाइस आफ सीट और एक कॉम्प्लिमेंट्री मील का लाभ भी उठा सकते हैं।

मास्टरकार्ड द्वारा पावर्ड चिंग कार्ड 14 टैवल एवं लाईफस्टाइल फायदे भी पेश करेगा। इसमें एक्सक्लुज़िव लाउंज एक्सेस विश्वस्तरीय विशेषज्ञों की ओर से कॉम्प्लिमेंट्री चिकित्सकीय राय तथा भारत के शीर्ष गोल्फ कोर्सेज़ में गोल्फ खेलने की छूट शामिल है। कार्ड धारक मास्टरकार्ड का कान्सियर्ज सेवाओं एयरपोर्ट लिमोसिन सेवा का लाभ उठा सकेंगे तथा होटल कार रेंटल एवं उड़ान की बुकिंग पर विशेष बचत के प्रीमियम फायदे भी पा सकेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *