Spread the love

रिकांग पिओ-
किन्नौर जिला अपनी अनुठी संस्कृति, रीति रिवाजो के लिए न केवल भारत में जाना जाता है बल्कि विश्वभर में इसकी अपनी अलग पहचान है । हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपनी समृद्ध संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाएं । उपायुक्त किन्नौर गोपाल चन्द आज यहां बचत भवन में नेहरू युवा केन्द्र संगठन रिकांग पिओ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।
उपायुक्त ने कहा कि महिला मण्डलों व युवक मण्डलो का राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका रहती है । उन्होने प्रसन्नता जताई की जिले की महिलाएं अपनी समद्ध व अनुठी संस्कृति को संजोए रखने में अहम भूमिका निभा रही है । उन्होने कहा कि इस समृद्ध संस्कृति, रीति रिवाज व अलग पहरावा व खान पान के कारण हमारे जिले ने विश्व भर में अलग पहचान बनाई है । उन्होने महिला मण्डलो के सदस्यो से आग्रह किया कि इस तरह के कार्यक्रामों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित बनाए ताकि जिले के संस्कृति का संरक्षण के साथ साथ प्रचार -प्रसार भी सुनिश्चित हो सके ।
उन्होने युवाओ से देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए आगे आने का आह्वान किया तथा कहा कि युवा राष्ट्र निर्माता कहलाता है और राष्ट्र निर्माण में युवाओ की अह्म भूमिका रहती है । उन्होने युवाओ से समाज में फैली कुरीतियो को दूर करने के लिए आगे आने को भी कहा । इस दौरान एकल गायन, समूहगान व लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । एकल गायन में विश्वकर्मा महिला मण्डल पंगी ने प्रथम, महिला मण्डल युला द्वितीय तथा महिला मण्डल दाखो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । समूह गान प्रतियोगिता में महिला मण्डल पंगी प्रथम, महिला मण्डल तंगलिंग ने द्वितीय तथा महिला मण्डल युला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मण्डल युला प्रथम, महिला मण्डल तंगलिंग द्वितीय व महिला मण्डल खदुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
उपायुक्त ने विजेता टीमों को ट्राफी व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया । नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर की जिला समन्वयक प्रियंका ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया । उन्होने इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियो के बारे में भी जानकारी दी ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *