Spread the love

सोलन। जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने चिट्टा पकड़ने में सफलता हांसिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने गाड़ी( HP23A-7295) की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बैठे युवको से 71.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अंकुश कुमार(32) पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव डुमैहर तहसील घुमारवीं तथा अमरनाथ(31) पुत्र जगन्नाथ निवासी गांव भक्तपुर तहसील झंडुत्ता (बिलासपुर) व रजनीश राणा(19 ) पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव गलोल तहसील नादौन( हमीरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *