Spread the love

शिमला, 18 अक्टूबर नामांकन भरने के दूसरे दिन भी जिला शिमला में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन तक किया जा सकेगा। आदित्य नेगी ने कहा कि 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी व 29 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के लिए चुनाव आयोग ने 40 लाख रुपये चुनाव व्यय सीमा निर्धारित की गई है। मतदान 12 नवंबर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा तथा मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *