राजधानी शिमला के शिमला ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में वोट मांगने के लिए ग्राम पंचायत शकराह में घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया।


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज गांव धार से अपना चुनावी अभियान शुरू किया। ग्राम पंचायत धार, शकराह,बशौल,टिक्कर,फ्रेट, सेदन के महिला मंडल की महिलाओं ने विक्रमादित्य सिंह की बहन अपराजिता सिंह का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। गांव धार के सभी घरों में अपराजिता सिंह ने अपने भाई के पक्ष में वोट मांगे।



एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें अपराजिता सिंह ने पूर्व में रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए कार्यों का व्याख्यान किया। विक्रमादित्य सिंह ने पिछले 5 वर्ष में 100 करोड के लगभग विकास कार्यों में धनराशि स्वीकृत करवाई। उसके बाद ठीक 11:00 बजे शकराह गांव में वोट मांगे। 12:00 बजे गांव बशौल में सतपाल शर्मा के घर में जलपान का आयोजन किया गया।



उसके बाद गांव सेदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपराजिता सिंह के साथ मिलकर घर घर जाकर अपने भाई के पक्ष में वोट मांगे। उसके बाद गांव फ्रेट में 1:30 बजे के करीब पहुंचकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर विक्रमादित्य के पक्ष में वोट मांगे। अपराजिता सिंह के साथ गांव धार, शकराह,बशौल,टिक्कर,फ्रेट, सेदन के महिला मंडलों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। ठीक 2:15 बजे नालहटी में घर-घर जाकर वोट मांगे। ठीक 3:00 बजे ग्राम पंचायत चलहोग के गांव बड़वा, भूटवा, भूमकर में घर-घर जाकर वोट मांगे।


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत शकराह से भारी से भारी मतों से जीताने का आश्वासन दिया है।



इस अवसर पर अपराजिता सिंह के साथ निर्मला ठाकुर महिला अध्यक्ष पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर प्रधान प्रवीण व सुरेंद्र उपप्रधान घनाहट्टी देवेंद्र शर्मा पूर्व प्रधान हरिनंद,चंद्रशेखर शर्मा व वेद प्रकाश ठाकुर प्रदेश सचिव, स्थानीय निवासी बलवंत कंवर, सतपाल शर्मा, मदन लाल मेहता, दिवाकर शर्मा, जिला परिषद सदस्या प्रभा शर्मा, बीडीसी सदस्य प्रेम लाल शर्मा, शिमला ग्रामीण महिला कविता कंवर, गीता देवी, लता कंवर, आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्य करता उपस्थित थे।