Spread the love

शिमला 4 नवम्बर 2022
कोटशेरा महाविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य महोदया को ज्ञापन देकर कॉलेज की विभिन्न मांगों एव छात्रों को आ रहीं समस्या को लेकर अवगत करवाया ।
इकाई अध्यक्ष सुशील शर्मा ने  बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के नाते छात्रों के अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा मौजूदा मुद्दों के समाधान के लिए सुझाव के साथ-साथ छात्रों की आवाज उठाने में सक्रिय भूमिका निभाता है स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों और मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। आज विद्यार्थी परिषद ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी मांगों को प्राचार्य महोदया के समक्ष रखा ।


उन्होंने कहा है कि द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों मे आ रहीं अनियमितता को दूर किया जाए, इकाई सचिव समीर ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय मे जो परीक्षा द्वितीय वर्ष की हुई थी उनका परिणाम हाल ही में घोषित किया गया है जिसमें लगभग 70 से 100 विद्यार्थियों को मात्र एक एक अंक से फेल किया गया है जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय की इस लापरवाही के कारण विद्यार्थियों का भविष्य खतरे मे आ गया है सभी विद्यार्थियों द्वारा रेवोल्यूशन का फॉर्म भरा गया है जिसमें की एक पेपर को चेक करने की फीस लगभग 300 रुपये निर्धारित की गई है। हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों मात्र एक अंक से फेल करना ताकि वह 300 रुपय का रेवोल्यूशन फॉर्म भरे इस पर विद्यार्थी परिषद निंदा करती है वह प्रशासन से मांग करती है कि इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए अतः इस पर अगर सही ढंग से कार्यवाही नहीं की गयी तो विद्यार्थी परिषद आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी।

साथ ही उन्होंने कहा की महाविद्यालय परिसर मे चल रहे कार्य को तीव्र गति से और सहज गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। सुशील शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय मे चल रहे कॉन्फ्रेंस हॉल का कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन इस वर्ष अगस्त माह मे हो जाना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही द्वारा अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ और इस कॉन्फ्रेंस हॉल के भवन निर्माण का सामान महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर फेंका गया है जिस कारण विद्यार्थियों को महाविद्यालय मे आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विद्यार्थियों का य़ह भी कहना है कि इस कार्य मे गुणवत्ता का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। विद्यार्थी परिषद य़ह मांग करती है कि अगर इस कॉन्फ्रेंस हॉल का कार्य अगर य़ह ठेकेदार जल्द से जल्द पूरा नहीं करता है तो इस कार्य को किसी अन्य ठेकेदार को सौंपा जाए ताकि वह इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे। प्राचार्य महोदया ने सभी कार्यकर्ताओं को आशवासन दिया की उनकी मांगे जल्द से जल्द पुरी की जाएगी ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *