Spread the love

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष, अमित नन्दा ने शुक्रवार को शिमला ग्रामीण के परगना चौथा और सराज क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में अपनी टीम के साथ ग्राम पंचायत शडी, दयोला, खटनोल और जलोग क्षेत्र में नुकड़ बैठकें कर चुनावी प्रचार किया । उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उत्तम सिंह कश्यप और सैन राम नेगी, बसंतपुर और बलदेयां जिला परिषद वार्ड सदस्य क्रमशः चुनी लाल गर्ग और रीना कुमारी, पंचायत समिति सदस्या प्रियंका कश्यप, अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष चिरंजी लाल, पूर्व पंचायत प्रधान राकेश कुमार शामिल रहे ।

इन नुकड बैठकों में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह द्वारा शिमला ग्रामीण के विधायक के रूप में किए ढाई सौ करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की उपलब्धियों को लेकर विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई । अमित नन्दा ने बताया कि केवल कांग्रेस पार्टी ही अनुसूचित जातियों की हितैषी है, जिसने इनके उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को आरंभ किया ।

उत्तम सिंह कश्यप ने अपने संबोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी देश में बांटो और राज करो की नीति के साथ देश में सांप्रदायिकता और नफरत का माहौल बना रही है । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के झूठे प्रचार से सावधान रहने और समाज में अखंडता एवम् आपसी भाईचारा स्थापित करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *