पिछले आठ वर्षों से केंद्र में तथा पिछले पांच वर्षों से हिमाचल में काबिज भाजपा की सरकार की कुनीतियों और अहंकार ने जनता को हाशिए पर ला दिया है। रोजगार छिन गए हैं, आय कम हो गई है और महंगाई बेतहाशा बढ़ती जा रही है।
महंगाई बढ़ने के मूल में केंद्र सरकार की नीतियां रही है। चाहे वह रसोई गैस हो, पेट्रोल-डीजल हो या फिर खाने पीने के सामान पर लगा जीएसटी, सब केंद्र की मोदी सरकार की देन है। राज्य के हाथ में बहुत कम है कि वह इस पर नियंत्रण स्थापित करे। लेकिन कांग्रेस की सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
• कांग्रेस सरकार महंगाई से निपटने के लिए लोगों की जेबों में पैसा डालने का कार्य करेगी। पुरानी पेंशन योजना लागू करके, महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देकर और
300 यूनिट बिजली मुफ़्त देकर हम लोगों की जेब में पैसा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
पशुपालकों से दस लीटर दूध हर दिन और दो रुपए किलो में गोबर खरीदकर हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकेंगे। छोटे फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगने से भी लोगों को अतिरिक्त आय का साधन मिल सकेगा।