Spread the love

शनिवार को शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत टूटू-मजठाई के प्रधान अधिवक्ता बलराज सिंह, पूर्व प्रधान श्रीमती पूजा ठाकुर, पूर्व उप-प्रधान रूप राम ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्तम सिंह कश्यप, राम प्रताप, देवी चन्द व अन्य कार्यकर्ताओं ने पंचायत के गुडशाली, बड़ेहरी और दवाठ गांवों में घर-घर जा कर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट मांगे ।

पंचायत प्रधान अधिवक्ता बलराज सिंह ने गत दस वर्षों में पंचायत क्षेत्र में हुई विकासात्मिक गतिविधियों, जिनमे मुख्य तौर पर 105 करोड़ रुपए की दाडगी-घंडल-घरोग पेय जल योजना, जिससे 45 पंचायतें लाभान्वित हुई है

और 4 करोड़ की अनुमानित राशि से निर्माणाधीन टूटू सब्जी मंडी का हवाला देते हुए लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए आभार स्वरूप वोट देने की अपील की । रविवार और सोमवार को पंचायत के अन्य गांवों में प्रचार कार्य आरंभ रहेगा । बलराज सिंह ने दावा किया की पंचायत के बूथ से चुनाव के नतीजे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में संतोषजनक रहेंगे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *