Spread the love

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 11 मामले सामने आए हैं। इनमें सात मामले कांगड़ा और चार सोलन से हैं। सोलन जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 258 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिनमें यह चार पॉजिटिव पाए गए हैं।चारों सैंपल नालागढ़ के गोइला पन्नर व परवाणू से एक-एक जबकि चंडी ब्लॉक के बनलगी से दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी ट्रेवल हिस्ट्री तलाश रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा एनके गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।

कांगड़ा जिले के दाड़ी में 30 वर्षीय व्यक्ति,  शाहपुर तहसील क्षेत्र का 51 वर्षीय व्यक्ति और उसका 17 साल का बेटा, नूरपुर तहसील क्षेत्र का 47 वर्षीय व्यक्ति और उसका नौ साल का बेटा, नूरपुर का दो साल का मासूम बच्चा और खुंडिया तहसील क्षेत्र का 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी 27 मई को दिल्ली से लौटे हैं। सभी को ज्वालामुखी में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इन्हें कोविड अस्पताल बैजनाथ में शिफ्ट किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *