Spread the love

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव के सात नए मामले सामने आए हैं। इसमें दाड़ी धर्मशाला का 30 वर्षीय युवक, शाहपुर तहसील के संदू गांव का 51 वर्षीय व्यक्ति और उसका 17 वर्षीय बेटा, कुल्हान नूरपुर का 47 वर्षीय व्यक्ति और उसका 9 साल का बेटा, मिझग्रां नूरपुर का दो साल का बच्चा और बारी तहसील खुड़ियां का 27 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी ज्वालामुखी में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। सभी 27 मई को दिल्ली से लौटे हैं। कोरोना पॉजिटिव के नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। इन सभी को बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है।

इन सात मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 85 हो गया है। साथ ही 57 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 324 हो गया है। एक्टिव केस 206 हो गए हैं। वहीं 113 ठीक हुए हैं। पांच की मौत हुई है। आज सोलन जिला के दो मरीज ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज अब तक 11 मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा जिला में सात और सोलन जिला में 4 मामले सामने आए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *