नई दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड में एक और
– खुलासा हुआ है। महरौली और गुरुग्राम के जंगलों में मिली श्रद्धा की हड्डियों की पोस्टमॉर्टम जांच हो गई है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में पता चला है कि श्रद्धा के शव को आरी जैसे धारदार हथियार से काटा गया था। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दी है।
पुलिस ने बताया कि एम्स दिल्ली के डॉक्टरों के अनुसार, हड्डियों के कोनों पर ‘बेहद पतली रेखाएं’ पाई गई है, जिससे पता चला कि श्रद्धा के शव को आरी जैसे हथियार से काटा गया
मामले में हालिया घटनाक्रम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पुलिस को आफताब के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने में मदद मिलेगी। पुलिस अब आरोपित आफताब के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के लिए तैयार है,
जिसमें श्रद्धा के 50 दोस्तों सहित 164 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार ऑटोप्सी रिपोर्ट में यह साफ आया है कि हड्डियों को किसी धारदार हथियार से रेत कर काटा गया है। इसके अलावा हड्डियों के डीएनए मिलान तथा बालों के लेबोरेटरी जांच में भी यह पुष्टि हुई है कि जंगल से मिली हड्डियां श्रद्धा वॉल्कर की हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही इस मामले में साकेत कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है। बता दें कि आफताब को फिलहाल तिहाड़ जेल में रखा गया है।दिसंबर माह में मामले की जांच को लीड कर रहे स्पेशल सीपी जोन 2 डॉक्टर सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी थी कि डीएनए मैपिंग की रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है और पुलिस अवशेषों की ऑटोप्सी कराने के लिए एम्स के डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड गठित कर रही है।
डॉक्टरों की टीम ने अपनी ऑटोप्सी रिपोर्ट अब दिल्ली पुलिस को दे दी है इस रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है कि श्रद्धा के बॉडी को धारदार हथियार से रेतकर काटा गया था । आफताब ने भी पुलिस को इलेक्ट्रिक आरी से बॉडी काटने की जानकारी दी थी, जिसे उसने गुड़गांव में किसी फुटपाथ के किनारे फेंक दिया
था।
पुलिस के अनुसार 18 मई को आरोपी आफ़ताब ने श्रद्धा की हत्या की थी। यह बात आफताब को जब गिरफ्तार किया गया था तब पूछताछ में सामने आई थी। इसके बादपुलिस ने इन सबकी जांच के लिए सीएफएसएल लैब भेजा था। डीएनए टेस्ट के लिए पिता का सैंपल भी लिया गया था। डीएनए रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। अब पुलिस जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।