मंडी,,, रविवार लगभग 12 बजे चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे जिला मंडी के चार मिल के पास लेंडस्लाइड के कारण सड़क बंद. पहाड़ी से बारी मात्रा में मलवा आ गिरा. जिसका लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है. गनीमत यह रही की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है. जानकारी देते हुए के एम सी कम्पनी के सेफ्टी इंजिनियर कमल ठाकुर ने बताया की रास्ते को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है दोनो तरफ मशीनें लगा दी गई है. जल्द ही रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। जिला पुलिस विभाग ने आने जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है की वैकल्पिक मार्ग मंडी कटोला बजोरा व पंडोह गोहर मार्ग का प्रयोग करे।