Spread the love

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल खोल दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है। प्रदेश के सभी 12 जिलों के विद्यार्थी इक्डोल की ओर से संचालित किए जा रहे किसी भी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। कोर्स के लिए पहले की तरह प्रदेश में इक्डोल के केंद्र और परीक्षा केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे।इक्डोल निदेशक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इक्डोल का प्रोस्पेक्टस विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसमें पात्रता से लेकर, उपलब्ध सीटों और तय की गई फीस सहित हर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इसे छात्र देख और डाउनलोड भी कर सकते है। जनवरी सत्र
प्रदेश के सभी 12 जिलों के विद्यार्थी इक्डोल की ओर से संचालित किए जा रहे किसी भी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। कोर्स के लिए पहले की तरह प्रदेश में इक्डोल के केंद्र और परीक्षा केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल खोल दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है। प्रदेश के सभी 12 जिलों के विद्यार्थी इक्डोल की ओर से संचालित किए जा रहे किसी भी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। कोर्स के लिए पहले की तरह प्रदेश में इक्डोल के केंद्र और परीक्षा केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे।




इक्डोल निदेशक की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इक्डोल का प्रोस्पेक्टस विवि और इक्डोल की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसमें पात्रता से लेकर, उपलब्ध सीटों और तय की गई फीस सहित हर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इसे छात्र देख और डाउनलोड भी कर सकते है। जनवरी सत्र में छात्र यूजी डिग्री कोर्स में बीए, बीकॉम के अलावा बीएड, स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में एमए इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र , इतिहास, एमए जर्नलिज्म, संगीत, राजनीतिक शास्त्र, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, एमबीए, एमए एजुकेशन के अलावा डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन योगा स्टडीज डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस, डाटा साइंस और डिप्लोमा दूरिस्ट गाइड शुरू किए गए हैं।
निदेशक प्रो. संजू करोल ने बताया कि आवेदन करने की तय की गई अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। इक्डोल की विवरण पुस्तिकाएं (प्रोस्पेक्टस) विश्वविद्यालय की वेबसाइट hpuniv.ac.in और admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध हैं। इसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 0177-2833419, 2833444, 2833239 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *