यूएस क्लब के समीप पर्यावरण विभाग के सामने तेज रफ्तार मारुति कार ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी को जोर से टक्कर मारी व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 3 महीने बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थीl पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है वाहन किसी सीमा शर्मा के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है। शिमला में सील्ड रोड पर बेकाबू कार ने हाईकोर्ट के कर्मचारी को कुचला, दर्दनाक मौत…
राजधानी शिमला में मंगलवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। सील्ड रॉड पर जा रहे एक व्यक्ति को कार ने कुचल दिया जिससे ब्यक्ति की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है हादसे का कारण गाड़ी का ब्रेक फेल होना है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी ने व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
मृतक हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह यूएस क्लब से हाईकोर्ट की तरफ जा रहा था। मृ़तक की पहचान हरीराम खांगटा के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि मारूति कार काफी तेज रफ्तार में थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते ब्रेक नहीं लगी और ये बेकाबू हो गई। फिलहाल मारूति गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

यूएस क्लब शिमला का पॉश एरिया हैं। यहां पर कई बड़े सरकारी ऑफिस हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के आवास भी हैं। यहां पर बिना परमिट के गाड़ियों के आने पर रोक है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे है कि आखिर कैसे ये दुर्घटना हाे गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।