राजकीय महाविद्यालय धामी स्थित 16 मील में रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व कविता पाठ का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम, विदिशा ने द्वितीय तथा चांदनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।



पोस्टर मेकिंग में अंजलि ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय व मीनाक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह स्लोगन राइटिंग में नीलम ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय व प्रीति ने तृतीय स्थान हासिल किया इसके अतिरिक्त कविता पाठ में किरण ने प्रथम, विदिशा ने द्वितीय एवं स्नेहा नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जनेश कपूर के द्वारा प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ संतोष ठाकुर, डॉ रामलाल भारद्वाज, डॉ राजीव शर्मा, डॉक्टर दिनेश नेगी, डॉक्टर किशोरी लाल चंदेल तथा डॉक्टर मोना शर्मा भी उपस्थित रहे।