शिमला:-हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज दिवंगत वरिष्ठ नेता मंसाराम के निधन पर शोक उद्गार प्रस्तुत किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके साथ बिताए कुछ पल सांझा किए। उन्होंने बताया कि 1998 में जब सत्ता के लिए संघर्ष चला तो गेस्ट हाउस के एक कमरे में उनके साथ मंसाराम को रखा गया। बाहर से ताला लगा दिया गया, इसी दौरान गीजर की पाइप गर्म होने से फट गई और सारे कमरे में धुआं ही धुआं फैल गया। जिससे दोनों नेता डर गए थे।