Spread the love

खेल: मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने रविवार (26 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *