Spread the love

बेशक पुलिस जाखू में हो रही चोरियो को लेकर लोगो को जागरूक करने के मकसद से घर घर में दस्तक दे रही हो,लेकिन पुलिस से बेखौफ हुए चोर घरों में सेंध लगाने से बाज नहीं आ रहे है। सड़को पर पुलिस और चोर घरों में दस्तक दे रहे है। लोअर जाखू में लोअर बाजार के दुकान व्यवसाई के घर हाल ही में चोरी करने के बाद अब चोरों ने उसी के साथ लगते सोडी निवास में डॉक्टर के घर चोरी कर ली। तेंजीन अस्पताल के डॉक्टर को चोरी का पता तब चला जब वह देर शाम को घर आया। डॉक्टर के घर से क्या क्या चोरी हुआ इस बारे में देर शाम तक पता चल जाएगा। बता दे की सोडी निवास बिल्कुल हॉलिलोज से संजौली जाने वाली सड़क से सटा है। इस रास्ते से दिन भर लोगो का आना जाना रहता है और सामने और चारो तरफ आसपास घर भी है। बावजूद इसके भी यहां पर चोर आ धमके और जिसकी भनक आसपास रहने वालो को भी नही लग सकी। जाखू जो शिमला का पॉश इलाका है यहां पर ज्यादतर अधिकारी डॉक्टर और दुकान व्यवसाई सहित अच्छे घरानों के लोग रहते है। यही नहीं यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निवास भी है । खास बात ये की सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री भी यही रहते है। लेकिन फिर भी यहां पर पुलिस की रूटीन गश्त न के बराबर है। चोरी की घटना होने पर पुलिस नजर आ जाती है और उसके दो दिन बाद फिर कही नजर नही आती। शिमला एक्सप्रेस को सथानिए लोगो ने बताया की पहले इस क्षेत्र में रात को पुलिस की गश्त रहती है,लेकिन कुछ समय से कोई गश्त नही लगाई गई है,, ये भी हैरत है की जहा डॉक्टर के घर में चोरी हुई है वहा से दो सौ मीटर की दूरी पर ही पुलिस मुखिया का निवास भी है। जाखू में हो रही चोरियो से अब लोगो में भी खौफ है,लोग अपने घर से भी अब कामकाज केनिकलने से कतरा रहे है। इसका ये कारण है की यहां पर रहने वाले ज्यादतार घरों के लोग कर्मचारी या दुकान व्यवसाई है,जिनके घरों में दिन भर कोई नही रहता,जिसका फायदा चोर उठा रहे है,, चोर इतने शातिर है की उन्हें पता होता है की किस घर से कौन स्कूल के टाइम में बच्चे छोड़ने या फिर बच्चे लाने के लिए जा रहा है ,बस इसी बीच घर में दस्तक देकर चोरी कर लेते है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *