हिमाचल प्रदेश के कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग की ओर से IGMC शिमला के लिए कोरोना
एडवाइजरी जारी की गई है। अस्पताल प्रशासन को आदेश दे दिए गए हैं की बिना मास्क के किसी को भी गेट से अंदर जाने न दिया जाए। आदेशों के अनुसार अगर किसी मरीज और तीमारदार ने मास्क नहीं पहना होगा तो उसे वार्डों के
गेट पर ही सिक्योरिटी गार्ड रोक लेंगे। बिना मास्क के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह बिना कोविड टेस्ट के ऑपरेशन भी नहीं होंगे।
आदेशों के अनुसार, जिस भी मरीज का ऑपरेशन होना होगा, उसकी कोविड रिपोर्ट आनी जरूरी है। इसके अलावा IGMC शिमला में भर्ती मरीजों के साथ अब सिर्फ
एक ही परिजन रह पाएगा। वार्डों में मरीज से मिलने के दाैरान परिजनों काे उचित दूरी बनाकर रखनी हाेगी। मास्क पहनना होगा। कोरोना नियमों का पालन करना होगा।
मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोरोना के लिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। अस्पताल आने वाले मरीजों को घरों से ही मास्क पहनकर आने के लिए कहा गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों काे भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।