शिमला 4 सितंबर 2023 बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव लायक राम रघुवंशी ने सरकार से चीरकालीन समय से लंबित मांग जो कि सरकार के समक्ष समय-समय पर उठाई गई। आज उसका सपना साकार होता नजर आ रहा है। एमपीएचडब्ल्यू ट्रेनिंग स्कूल जो कि अरसा लगभग 21 वर्षों से बंद थे उन्हें पुनः आरंभ करने से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के स्वास्थय उप केंद्रों में पुरुष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। जिससे ग्रामीण एवम दुर्गम क्षेत्रों मे हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधा निश्चित तौर पे सुदृढ़ स्तर पर मिलेगी । शीघ्र ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

इसके लिए संघ ने विशेष तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, सचिव स्वास्थ्य सेवाएं हिमाचल प्रदेश एम. सुधा सिंह और विशेष तौर पर सचिव राज्य एलाइड एवं हेल्थ केयर काउंसिल विनोद चौहान जी का धन्यवाद किया है। भविष्य में भी उनके इसी तरह के सकारात्मक सहयोग की कामना की है। इसके अतिरिक्त संघ के प्रधान सोनिया ढ़डवाल, नरवीर शर्मा, नीरज चौहान, दिनेश ठाकुर, मीरा कंवर, केके नेगी, हेमराज शर्मा, रवि दत्त भारद्वाज और हरीश ठाकुर ने सरकार का आभार जताया।