Spread the love


बिलासपुर 1 जुलाई:- स्वास्थ्य विभाग हि.प्र. की हिमकेयर योजना के अंतर्गत कार्ड बनवाने की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनवाने की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। उन्होंने समस्त
पात्र लोगो से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपने स्मार्ट कार्ड बनवा ले। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 22 हजार से ज्यादा कार्ड बनाए जा चुके है और 2700 से ज्यादा मरीजों को निःशुल्क ईलाज
किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों को पांच लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। हिमकेयर योजना के अंतर्गत
स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा लोकमित्र केंद्रों और निजी साइबर कैफे में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। गरीबी रेखा से नीचे यानी
बीपीएल, पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले (जो आयुष्मान भारत योजना में पजीकृत नहीं हैं) और मनरेगा के अंतर्गत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एकल
नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी,
बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अंशकालिक कार्यकर्ता  (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी (सरकारी, स्वायत संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी) से केवल 365 रूपए और उपरोक्त के अतिरिक्त जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है, केवल 1000 रूपए का प्रीमियत अदा कर योजना के अंतर्गत कार्ड बनवा सकता है।योजना के अंतर्गत लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में नामांकन करने और दस्तावेजों को
अपलोड करने के लिए लाभार्थी से प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रूपए का शुल्क लिया जाएगा। आवेदक को वेबसाइट पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करवा कर और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान
ऑनलाइन करवाना होगा। योजना में विभिन्न प्रकार की आम व गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। लाभार्थी प्रदेश में हिमकेयर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में जाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़ में भी इस कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना  में पात्र लाभार्थी जिन्होंने अभी तक अपना कार्ड नहीं बनाया है वह भी जल्दी से जल्दी से अपना कार्ड बनवा ले। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सभी लोक मित्र केंद्रों और कॉमन सर्विस
सेंटरों से यह आग्रह किया जाता है कि इन दोनों योजनाओं के स्मार्ट कार्ड बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि सामने वाला व्यक्ति ही वह व्यक्ति है जिसकी आईडी (आरएसबीवाई कार्ड/पीएम लेटरध्आधार कार्ड/राशनकार्ड/जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि) का प्रयोग कर स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है और निर्धारित प्रीमियम के अलावा निर्धारित फीस हिमकेयर के लिए प्रति परिवार और आयुष्मान भारत योजना के लिए 50 रूपए (रंगीन तथा लेमिनेशन के साथ) से अधिक फीस न ली जाये। फीस अधिक लेने के सन्दर्भ में कोई शिकायत होने पर उक्त केंद्रों पर कानूनी कायर्वाही की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *