हिमाचल कैबिनेट बैठक का आयोजन साल 2024 के पहले ही दिन होने जा रहा है। यह बैठक 1 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित होगी जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद फैसले संभव है। वहीँ, सुक्खू प्रदेशवासियों को इस कैबिनेट बैठक में नए वर्ष में नई सौगात दे सकते हैं। बैठक में विभिन्न विभागों की तरफ से लाए जाने वाले प्रस्तावों के आधार पर निर्णय लिया जा सकता है।
इसके साथ ही इस बैठक से प्रदेश के कर्मचारी और पैंशनर राज्य सरकार से 5 फीसदी डीए मिलने की सौगात का इंतजार कर रहे हैं। मंत्रिमंडल बैठक में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने संबंधी निर्णय लिया जा सकता है।
इसके तहत विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने पर मुहर लग सकती है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए गैस्ट फैकल्टी के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की जा सकती है।
