हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में आग की चपेट में आने से झुलसी एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला को गंभीर अवस्था में पहले एम्स फिर आईजीएमसी शिमला और यहाँ से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था जहां उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।
मृतक महिला की पहचान नीलम देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी गांव सिल्ह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को नीलम देवी जब रसोई घर में मौजूद थी तो अचानक ही सिलेंडर लीक होने के चलते उसमें आग लग गई। इस दौरान नीलम आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई।
इसके बाद उसे PGI चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। यहाँ महिला जिंदगी और मौत के बीच झुंझती रही और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। वहीं महिला की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
