शिमला 1 मार्च 2024
मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज सितारे बताते हं कि आपका दिन आज मिलाजुला रहेग। आप अपनी व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसके कारण परिवार के लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। वैसे आज आपकी धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी, जिसके कारण आप धार्मिक आयोजनों में भी भाग लेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। सेहत के मामले में आपको लापरवाही करने से बचना चाहिए। अगर आप सेहत की अनदेखी करेंगे तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज सितारे बताते हैं कि आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको अपने व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। लेकिन आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा और लोगों से कुछ भी कहने से पहले शब्दों का विचार कर लेना होगा नहीं तो लोग नाराज हो सकते हैं। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सतर्कता और सावधानी का पूरा ध्यान रखें। आपकी किसी प्रिय और कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा। बच्चों से भी आपको खुशी मिलेगी।
कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके विरोधी और शत्रु आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को आज इच्छानुसार परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।
सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी से अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अचानक वाहन खराब हो जाने से खर्च भी बढ़ सकता है।
कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।
वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।
धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में अचानक कोई बदलाव करना पड़ सकता है, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आज अपने मोबाइल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दबाजी में कहीं रखकर भूल सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। छात्रों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपको जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिलेगा। घरेलू कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
जो लोग राजनीति में आने के लिए प्रयास उन्हें आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी सहभागिता बढ़ेगी और आपको सम्मान मिलेगा। आज आपकी किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। अगर आज आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप रोमांचक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित किये जाने की भी संभावना नजर आ रही है।जीवनसाथी को शाम के समय शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।
मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज पुराने झगड़ों और परेशानियों से आपको मुक्ति मिलेगी। आपको आज सुख शांति की प्राप्ति होगी और किसी निकट संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार दिया जा सकता है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन अधिकारियों की वजह से आप सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें भाग्य का साथ मिलेगा।