Spread the love

स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियां
शिमला 22 मार्च 2024 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कदौर में उप शिक्षा निदेशक उच्चतर जिला सोलन एवं स्वीप नोडल अधिकारी डॉ जगदीश नेगी की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वीप कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के इतिहास विषय के प्रवक्ता श्री प्रेम शर्मा ने किया उन्होंने युवाओं को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी पर ई एल सी नोडल अधिकारी एवं राजनीतिक विज्ञान विषय की प्रवक्ता वीना ने जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि जागरूक मतदाता और स्वतंत्र निष्पक्ष मतदाता सुदृढ़ सशक्त और सहभागी लोकतंत्र का निर्माण कर सकते हैं ।स्वीप की विस्तृत जानकारी भी दी।
डिप्टी डी ई ओ श्री राजकुमार पराशर ने मतदान के बारे में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे उन्होंने भारत के प्रथम मतदाता स्वर्गीय श्री श्याम शरण नेगी के बारे में बताया कि उन्होंने अपने जीवन काल में सदैव मतदान किया। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय से आए हुए अधिकारी श्री राजेश ठाकुर और श्री हेमेंद्र शर्मा ने बच्चों व विद्यालय प्रबंधन समिति को स्वीप की जानकारी दी उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए सारी औपचारिकताएं विद्यार्थियों से साझा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा चुनाव के महत्व पर विभिन्न गतिविधियां की गई।
भाषण समूह ज्ञान व कविता भी प्रस्तुत कीगई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भूपेंद्र सिंह ने मतदान के महत्व के बारे में बताया उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के भाग्य विधाता और राष्ट्र निर्माता बताया। और बताया कि स्वच्छ और ईमानदार प्रतिनिधि के चयन से लोकतंत्र सफल हो सकता है।

विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षता संगीता कंवर ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। उप शिक्षा निदेशक (उच्चतर) डॉ जगदीश नेगी ने विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग का संदेश अपने घर परिवार व आस पड़ोस में साझा करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश प्रदान करने का सशक्त माध्यम बताया । उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन को भी मतदान के लिए यातायात की सुविधा प्रदान की जाती है ।देश को आगे ले जाने के लिए सकारात्मक सोच होना अनिवार्य है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *