Spread the love

शिमला: जिला शिमला के उपमंडल रोहडू के टिक्कर में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार आज शाम करीब सवा 5 बजे पुलिस चौकी टिक्कर में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत शरौंथा के गांव ब्रैष्ट्र में दयानन्द के मकान में आगजनी की घटना हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बताया जाता है कि कि तेज हवा होने से आग फैलती गई और मकान जल गया।

हालांकि अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया और अन्य जगह आग फैलने से रोका और आग पर काबू पाया। जिस स्थान पर आग लगी वहां पर रास्ता काफी तंग था, जिससे अग्निशमन विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में भी परेशानी हुई। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी इसका जायजा लिया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *