Spread the love

मंडी : मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत 29 मार्च से चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान वह सरकाघाट मंडल के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान विधायक दलीप ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। कंगना अप्रैल में मंडी में होने वाली मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक में भी भाग लेंगी। भाजपा उनके चुनाव अभियान को अंतिम रूप देने से जुट गई है। कंगना लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र में अपने लिए जनसमर्थन जुटाएंगी और रवि ठाकुर के पक्ष में प्रचार भी करेंगी। होली के बाद कंगना दिल्ली गई थी। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। शुक्रवार को वह दिल्ली से लौटेंगी।

चंडीगढ़ से अपने घर भांबला के लिए वह सड़क मार्ग से आएंगी। उनका बिलासपुर व मंडी जिला की सीमा पर बनोहा में बैंडबाजे के साथ स्वागत होगा। यहां से कंगना खुले वाहन में सरकाघाट तक जाएंगी। पार्टी कार्यकर्ता बनोह से सरकाघाट तक जगह-जगह उनका स्वागत करेंगे। भाजपा ने केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियों, प्रदेश सरकार की 15 माह की नाकामियों व महिला सम्मान को चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है।

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की एंट्री हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली अभिनेत्री कंगना रनोट पहली महिला बनी हैं। चारों संसदीय क्षेत्र मंडी, शिमला, हमीरपुर और शिमला से भाजपा ने अब तक किसी महिला को टिकट नहीं दिया था। राम मंदिर, किसान आंदोलन, अनुच्छेद 370 और कई अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पक्ष में दमदार तरीके से खड़े होना कंगना रनोट के काम आया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *