Spread the love

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उप मंडल पालमपुर में दराट से हमला करने का एक और मामला सामने आया है। मामला पालमपुर के सिहर का बताया जा रहा है, जहां पर बेटे और पिता ने परिवार के चार सदस्यों पर शनिवार सुबह दराट से हमाला किया।

हमले में परिवार के चार सदस्य गम्भीर घायल हुए है। चारों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद के चलते दूसरे पक्ष ने परिवार के चार सदस्यों पर दराट से हमला किया है। बताया जा रहा है कि पिछले काफी समय से कोर्ट में केस चला हुआ था। लेकिन बीते दिन उसका डिसीजन जब सामने आया तो हमला करने वाला पक्ष हार गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *