Spread the love

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में कृतिका पुत्री अशोक कुमार गांव पुवाबो डाकखाना चनोग तहसील व जिला शिमला ने कला संकाय में द्वितिय स्थान (436/500) अंको के साथ उतीर्ण कर के गांव व पंचायत का नाम रोशन किया है। कुमारी कृतिका एक गरीब व बीपीएल परिवार से संबध रखती है। कुमारी कृतिका के माता पिता पेशे से मजदूर है। कुमारी कृतिका न बताया कि मै आईएएस बनना चाहतीं हूँ परन्तु धन का अभाव है।

इस अवसर पर सोहन लाल पूर्व विधायक ने कुमारी कतिका को बधाई दी है व कहा है कि कुमारी कृतिका के आगे की पढ़ाई में जो भी खर्चा आयेगा उस पर जो भी मुझ से बन पायेगा मैं करूंगा व इस बेटी की सहायता करूंगा। इस अवसर पर मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग उप प्रधान अनिल वर्मा वार्ड सदस्य प्रियंका शर्मा, गीता शर्मा, लता देवी, खेम चन्द, सतीश कुमार व पंचायत सचिव नितिश भारद्वाज, तकनीकी सहायक ज्ञान चंद, मंजु कुमारी मनरेगा सहायक व पवन ठाकुर अध्यक्ष एसएमसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी के ईलावा स्थानीय निवासी जिया लाल ठाकुर, जगदीश कश्यप, बेली राम राठौर, सीता राम कश्यप, शोभ राम, मेद राम कश्यप, अनिल वर्मा, श्याम लाल ठाकुर, डाॅ. श्याम लाल वर्मा ने बधाई दी।

मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग ने बताया कि कृतिका को आगे की पढ़ाई के खर्चे का मुद्दा हमारे जन प्रिय विधायक व मंत्री लोक निर्माण विभाग, विक्रमादित्य सिंह के सामने रखा जायेगा।

गौरतलब हो कि कृतिका इतनी गरीब है कि अपना सिर छुपाने के लिए घर तक नहीं है। कृतिका एक पुराने कच्चे मकान में रहती है हालांकि सरकार ने इन्हें मकान स्वीकृत किया है जिसका कार्य चल रहा है लेकिन बीतेदिनो तूफान आने से इस कच्चे मकान की छत तक भी ढह गई थी। इन हालातो से अंदाजा लगा सकते हैं कि इतनी गरीबी के चलते भी बच्चे गुदडी के लाल हैं। हमारी पंचायत व सरकार से भी गुजारिश रहेगी कि ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और उनके हौसलों को और पंख लगे इसके लिए सामाजिक संस्थाएं व अन्य सोशल कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *