Spread the love

ग्राम पंचायत चनोग के अन्तर्गत ग्राम सुजाना से राजेन्द्र वर्मा की पुत्री समायरा वर्मा ने राजकिय आदर्श कन्या विध्यालय पोर्टमोर की कक्षा +2 में वाणिज्यि संकाय में 471/500 अंक प्राप्त करके न केवल विध्यालय का एवं पंचायत और गांव का नाम भी रौशन किया है. इस मौके पर ग्राम पंचायत चनोग के प्रधान मनोज कुमार, उप-प्रधान अनिल वर्मा वार्ड सदस्य खेमचंद सतीश कुमार,गीता शर्मा,प्रियंका शर्मा, लता देवी ने समायरा वर्मा को एवं उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए हादिॅक बधाई दी. पंचायत के उप-प्रधान अनिल वर्मा जी जो कि समायरा वर्मा के चाचा है उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के लिए यह एक गौरव का क्षण है इससे पूर्व भी 2023 में हमारे परिवार से श्री हरिश वर्मा की पुत्री शितल वर्मा ने कक्षा +2 में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करके परिवार एवं पंचायत का नाम रौशन किया था उसी प्रकार समायरा वर्मा ने वही कार्य करके दिखाया. अनिल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाया गया अभियान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का एक उदाहरण हमारी पंचायत की जनता ने अपनी बेटियों को अछी शिक्षा देकर प्रस्तुत किया है. परिवार में समायरा की माता नेहा वर्मा बहन ऐशवर्या वर्मा, कशिश वर्मा, उनके परिवार से उनके दादा श्री तुलसी राम,श्री जिदुं राम,श्री हिरा सिंह वर्मा, श्री ईश्वर दास, श्री हरी चंद, दादी सुनिता देवी, रीता देवी, शीला देवी, निर्मला देवी जी ने समायरा वर्मा को शुभकामनाएं दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *