पिछली रात बड़ैहरी के जंगल में भड़की आग की लपटें सुबह तक जतोग छावनी में पहुंची । इस मानवीय लापरवाही के कारण अमूल्य वन सम्पदा, वन्य प्राणियों, पक्षिओ और पर्यावरण की भरी क्षति हुई है । निश्चित तौर से यह जाने अनजाने में मानवीय लापरवाही है । इसके दुष्प्रभाव से हम सभी प्रभावित होंगे ।

राजधानी शिमला के शिमला ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत घनाहट्टी के जंगलों में आग भढ़की। बीती रात चयाली का जंगल पूरी तरह जल चुका है।