शकराह 01 जून 2024 राजधानी शिमला के शिमला ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पंचायत शकराह में आज मतदान के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आज सुबह 7: 00 से ही मतदाताओं के चहल-पहल शुरू हो गई थी। ठीक 10: 00 तक 530 बोट कास्ट हो चुकी है। इस पंचायत में लगभग 1800 वोटर हैं।
अब देखना यह होगा कि शाम 6: 00 बजे तक कितने लोग अपना मतदान करते हैं। गौरतलब हो की यह पहले एक ही पंचायत हुआ करती थी। इस पंचायत का बहुत बड़ा आकार था। लेकिन अब इस पंचायत की तीन पंचायतें बन चुकी है। ग्राम पंचायत घंडल, ग्राम पंचायत चलहोग और ग्राम पंचायत शकराह। मतदान का युवाओं में खासा जोश नजर आया। निर्णय जो भी हो लेकिन देश के नागरिक होने के नाते सभी को अपना मतदान करना चाहिए। देश के लोकतंत्र की एक बहुत बड़ी खूबी है कि दो पक्ष होते हैं दोनों पक्ष आपस में अपने-अपने लिए वोट मांगते हैं एक पक्ष जीता है और दूसरा पक्ष हारता है लेकिन दोनों पक्षों की बराबर जिम्मेवारी होती है। जिन युवाओं ने पहली बार वोट डाला उनमें खासा जोश नजर आ रहा था।
गांव के वरिष्ठ बुजुर्गों ने भी मतदान में अपनी भागीदारी निभाई। मेरी माता मीरा देवी जी (77) और मेरे पिता श्री कुंदन सिंह (85)जी ने मतदान केंद्र जाकर अपने मत का प्रयोग किया।