Spread the love

हिमाचल प्रदेश की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण की एक मिसाल पेश की है। रेणुका ने अपने भाई की शादी छोड़कर देश के लिए खेलने का फैसला किया।

रेणुका ने 19 जुलाई को खेले गए महिला एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 14 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकटों से हरा दिया।

दरअसल, रेणुका ठाकुर इस वजह से भाई की शादी में नहीं शामिल हो पाई, क्योंकि देश के लिए खेलना चाहती थी। मां ने जब कहा कि तेरे भाई की शादी है तो बेटी का जवाब सुनकर मां भी सोच में पड़ गई। रेणुका ने कहा “मां परिवार से पहले देश है मैं भाई की शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगी, क्योंकि मुझे देश के लिए खेलना है। आप भाई की शादी धूमधाम से करो, मैं सबसे बाद में मिलूंगी।”

19 जुलाई को जब मैच खत्म हुआ तो रेणुका ठाकुर ने वीडियो कॉल पर भाई की शादी की रस्मों को देखा। इस दौरान रेणुका ठाकुर काफी भावुक भी नजर आई। लेकिन देश के जीत की ख़ुशी ने भाई की शादी में शरीक न होने के दुःख पर मरहम लगा दिया। वीडियो कॉल पर जब रेणुका से पूछा कि “भाई को मिस कर रही हो” तो रेणुका ने कहा “वो तो करूंगी ही।”

बता दें कि रेणुका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली है। रेणुका के भाई विनोद ठाकुर की बारात सिरमौर जिले के पच्छाद के नारग गई थी। शुक्रवार 19 जुलाई को बारात गई थी और शनिवार शाम को रेणुका के भाई विनोद ठाकुर अपनी दुल्हन को लेकर घर वापस लौटे। बहरहाल, बेटी के इस देशप्रेम व समर्पण की हर कोई तारीफ कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *