ठियोग में जिला शिमला की जिला स्तरीय युनियन का गठन किया गया। ठियोग के आलू मैदान में शिमला जिला के पी• डब्ल्यू• डी• मल्टी टास्क वर्करों द्वारा विशाल सभा का आयोजन किया गया। इसमें शिमला जिला के 10 में से 7 डिविजनों के सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसहमति से शिमला जिला कि जिला स्तर युनियन का गठन किया।

इसमें सभी ने युनियन की कार्यकारिणी की जिम्मेदारी निम्नलिखित सदस्यों को सौंपी :–
अध्यक्ष :– अश्वनी रांटा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष :– बेली राम
उपाध्यक्ष :– शोभराम
जिला प्रभारी :– जगदीश
महासचिव :– प्रिया
सचिव :– सनम राम
उप. सचिव :– राजीव
कोषाध्यक्ष :– विशाल
मुख्य सलाहकार :– दलीप
संगठन मंत्री :– महेंद्र
मीडिया प्रभारी :– अक्षय राणा
प्रवक्ता :– हरीश