08 मार्च अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस प्रियंका शर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत चनोग विकास खण्ड टूटू में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रियंका शर्मा ने महिलाओं को इस दिवस की जानकारी व महिलाओं को अपने अधिकारो के प्रति जागरुक होने की बात कही। श्री मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये पंचायत सदैव तत्पर रही है। पंचायत में गठित की जानी वाली कमेटियों में महिलाओं को पुरुषों के बराबर भागीदारी प्रदान की जाती है।
महिला दिवस के इस शुभ अवसर पर गीता शर्मा, लता देवी,शंकुतला ठाकुर, कला देवी, नीना ठाकुर,बीना ठाकुर व अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।