Spread the love

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हमारे नौ खिलाड़ी भाजपा में गए हैं और वे राज्य के चैंपियन हैं, जबकि भाजपा के लोग जिलों के चैंपियन हैं। कांग्रेस से भाजपा में गए नेता उन्हें खेलने नहीं दे रहे हैं और इस समय कांग्रेस से भाजपा में गए चैंपियंस की सबसे ज्यादा चल रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू विधायक दल की मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्लानिंग की मीटिंग और सर्वदलीय बैठक का वाकआउट किया। इस परकांग्रेस से भाजपा में गए लोगों ने उन्हें डांटा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा को जो लोग दिए हैं उसकेबाद से भाजपा के नेता खुद परेशान हैं। इसके साथ ही सीएम ने चैंपियन ट्राफी जीतने वाली भारतीय टीम कोहिमाचल आते, का न्योता दिया है। – मुख्यमंत्री ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी हिमाचल आते हैं, तो सरकार उनका स्वागत करेगी। उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर ईडी की रेड को कांग्रेस नेताओं पर केंद्र सरकार का हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को इस तरह से तंग न करे। उन्होंने कहा कि सदन में ऋण लेने की सीमा में कटौती पर सत्तापक्ष हमलावर नजरआएगा। केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार करने की बात भी विधायक दल की मीटिंग में उजागर हुई है। इसके अलावा 3000 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी कम्पनसेशन बंद करने समेत केंद्रीय योजनाओं पर कैपिंग लगाने की बात कही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *