Spread the love

शिमला :शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार भरपूर सहयोग दे रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जितनी बार हिमाचल प्रदेश आते हैं उतनी बार वह प्रदेश के लिए सैकड़ों करोड़ की सौगात लेकर आते हैं। उनके प्रयासों के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एम्स जैसा संस्थान है। जहां पर अत्यधिक सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं। लेकिन कांग्रेस की विकास विरोधी सोच के नेता आज एम्स पर भी सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार की इजाजत नहीं मिली तो वह भ्रष्टाचार का शोर डाल रहे हैं। यह कांग्रेस की विकास विरोधी सोच का परिचायक है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए एम्स जैसे संस्थान की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों की बदौलत आज एम्स में हर सुविधा मिल रही है। इस बार के दौर में ही एम्स को 100 करोड रुपए से ज्यादा की सौगात मिल चुकी है जिसमें प्रदेश का इकलौता पेट स्कैन और स्पेक्ट्रम सीटी जैसी सुविधा और लेवल 3 वायरल डायग्नोज रिसर्च लैबोरेटरी, अमृत फार्मेसी के साथ–साथ 250 बेड का विश्राम घर भी शामिल हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जितनी बार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हुआ है, उतनी बार प्रदेश और एम्स को सैकड़ों करोड़ की सौगात मिलती है। इसके बाद भी कांग्रेस द्वारा इस तरह की बातें की जा रही है। यह सब इसलिए हो रहा है कि कुछ भ्रष्टाचारी लोगों को एम्स में भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय नड्डा ने पांच बार हिमाचल का दौरा किया और 1786 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदेश के लिए स्वीकृत करवाई। इस बार के दौरे में एम्स बिलासपुर में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से एक सराय के निर्माण का भूमि पूजन किया। जहां मरीजों के तीमारदारों और अभिभावकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक वायरोलॉजी लैब की आधारशिला भी नड्डा ने रखी। जिससे प्रदेश में संक्रामक रोगों की जांच व अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी। चंबा, हमीरपुर और नाहन में मेडिकल कॉलेज खोलने और प्रत्येक के लिए 265-265 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने में नड्डा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अलावा, हिमाचल के कई हिस्सों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य संस्थान खोलने के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *