Spread the love

धामी बिजली विभाग में तैनात कांगड़ा से संबंध रखने वाले हरविंदर का अभी कुछ समय पहले घंडल सब स्टेशन में करंट लगने से दुखद निधन की खबर प्राप्त हुई है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे परिवार को इस सदमे से उभरने के लिए शक्ति दें।

उप तहसील हलोग धामी के अंतर्गत आने वाले सोलहमील स्थान पर करंट लगने से हरविंदर सिंह, पुत्र रविन्द्र सिंह, गांव त्रिपल, डाकघर देहरा, जिला कांगड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक विद्युत उपमंडल हलोग धामी में टीमेट के पद पर कार्यरत था। मृतक की आयु लगभग 29 वर्ष थी और लगभग डेढ़ महीने पहले ही विवाह हुआ था। सूत्रों के मुताबिक हरविंदर सिंह किसी मकान में नया मीटर लगाने गया था जहां ऊंचाई पर फिसलने से हरविंदर का हाथ एलटी लाइन से जा टकराया।

हरविंदर को तेज करंट लगा और हरविंदर जमीन पर जा गिरा, जिससे हरविंदर के सर के पीछे और नाक परभी चोट आई। स्थानीय लोगों ने हरविंदर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलोग धामी पहुंचाया जहां डॉ. मोनिका ने हरविंदर का निरीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी धामी के प्रभारी राजेश पाल द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस अभी दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *