कोकसर-रोहतांग सड़क मार्ग पर सोमवार शाम छह बजे ग्रांफु के समीप एक टैम्पो ट्रैवलर वाहन – दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। वाहन में कुल 24 यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हैं। घायल यात्रियों को – प्राथमिक उपचार के बाद मनाली रैफर किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी लाहुल-स्पीति – एल्मा फिरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही लाहुल-स्पीति – पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। एसपी मुख्यालय केलांग के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें कोकसर के पासवाहन चालकों से आग्रह किया है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्णतः पालन करें, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।