भारी बारिश के बीच हिमाचल के सरकाघाट में निजी बस खाई में गिरी, 20-25 घायल, 3 लोग दबे.. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के बीच एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई है। जिले के सरकाघाट के पटड़ीघाट में यह हादसा हुआ है। बस सड़क से लुढ़क कर नीचे 20 मीटर जाकर फंसी है। इसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुआ है. डीएसपी सरकाघाट ने हादसे की पुष्टि है. जानकारी के अनुसार, बस 15 से 30 लोगों के सवार होने का अनुमान है।

बताया जा रहा है कि जाहू से मंडी रूट के लिए यह निजी बस जा रही थी जो कि पटड़ीघाट में सड़क से नीचे खाई में गिर गई. भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्य में देरी हुई।
जिला मंडी के पटड़ीघाट में निजी बस के खाई में गिरने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी,
जाहू से मंडी रूट के लिए आ रही थी निजी बस,
भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्य में हो रही देरी,
स्थानीय ग्रामीण राहत बचाव कार्य में जुटे,
हादसे में 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना,
घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा मेडिकल कॉलेज नेरचौक।