Spread the love

अगर नाग पंचमी के दिन आपको सपेरा दिखे तो उसे भोजन, दक्षिणा और बस्त्रों का दान आप कर सकते हैं। ऐसा करने से नाग देवता की कृपा आपको प्राप्त होती है।

ब्राह्मण को कराएं भोजन-

इस दिन ब्राह्माणों को भोजन करवाके भी आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन की कई समस्याएं हल हो जाती हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को यथासंभव उनकी पसंद की चीज आपको दान करनी चाहिए। ऐसा करने से न केवल नाग देवता बल्कि भगवान शिव की कृपा भी आको प्राप्त होती है।

चांदी के नाग-नागिन का दान-

आप किसी शिव मंदिर में जाकर इस दिन चांदी के नाग-नागिन का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से कालसर्प दोष से आपको मुक्ति मिलती है और जीवन में समृद्धि आती है।

दूध का दान-

इस दिन दूध का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। दूध का दान करने से भय से आपको मुक्ति मिलती है और नाग देवता भी आपसे प्रसन्न होते हैं।

चावल का दान-

धन धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए नाग पंचमी के शुभअवसर पर आपको चावल का दान करना चाहिए।
लोहे की चीजों का दान-
नाग पंचमी के पावन अवसर पर लोहे की चीजों का दान भी आप कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके कई बिगड़े काम भी बन सकते हैं। नाग पंचमी पर लोहा दान करना शुभ माना गया है। इसके साथ ही नमक का दान भी आप इस दिन कर सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *