Spread the love

ग्राम पंचायत चनोग विकास खण्ड टूटू जिला शिमला में ग्राम सभा का आयोजन 30 जुलाई 2025 को मनोज कुमार प्रधान ग्राम पंचायत चनोग की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर बीपीएल पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई व सरकार द्वारा तय किये गये मानदंडो का पुरजोर विरोध किया गया।सरकार के द्वारा जिन मानदंडों को बीपीएल परिवार में आने के लिये रखा गया है. उसके अनुसार पंचायत के केवल मात्र तीन परिवार ही इस श्रेणी में आ रहें है। मनोज कुमार ने जनता को अवगत करवाया कि ग्राम पंचायत चनोग के अन्य 35 गरीब परिवार जिनमें कि दिव्यांग व्यक्ति भी है बी०पी०एल० की श्रेणी से बाहर हो रहें हैं, जो कि निंदनीय व दुःखदायी है।ग्राम सभा बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत के 35 परिवार जो कि बीपीएल की श्रेणी से बाहर हो रहें हैं उन्हे भी बी०पी०एल० में रखे जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से सरकार को भेजा जाये।ग्राम सभा बैठक में यूको बैंक की तरफ से एलडीएम कुलवन्त राय, सचिन चौहान प्रबन्ध यूको बैंक जुब्बडहट्टी व नीतिश बंसल द्वारा आम जनता को इन्शोरैन्स की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। स्वस्थय विभाग से कुमारी अदिति व पारुल ने लोगों को स्वास्थय व टी०बी० से सम्बधित जानकारी प्रदान की गई। एन०जी०ओ० से श्री यश शर्मा व रमन ठाकुर ने फलदार व व्यवसायिक पौधों की जानकारी व उन्हे मांग के अनुसार पंचायत के लोगों को उपलब्धता बारे बताया।ग्राम सभा बैठक में महिलाओं के द्वारा लगाये गये वस्त्र चित्रकला शिविर की 35 प्रशिक्षु महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस अवसर पर नीतिश भारद्वाज पंचायत सचिव, रविन्द्र सिंह, प्रियंका शर्मा, लता देवी, गीता शर्मा, अनिल वर्मा, खेम चन्द, जगदीश कश्यप, बीना ठाकुर, नीना ठाकुर, सीता राम कश्यप, राम लाल, मनसा राम, प्रेम लाल, नरेश ठाकुर, हेमाबती, कृतिका, रीना, लता देवी, दया राम, रमेश शर्मा, अशोक कुमार,रोहित गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *